Menu
blogid : 10255 postid : 39

शादी एक हादसा है …

hasya vyang
hasya vyang
  • 17 Posts
  • 34 Comments

शादी एक हादसा है ..…………………..

शादी एक हादसा है ,
जो जीवन काल में एकबार होता है ,
पर दर्द का अहसास बार -बार होता है ,
मजे में पूरा परिवार होता है,
अपने साथ रोज अत्याचार होता है ,
हरपल फरमाईश का अम्बार होता है,
हे भगवन ये कैसी सजा है ,
शादी एक हादसा है, …………….

शादी से पहले शादी को परेशान,
शादी के बाद शादी से परेशान
शादी है उस लड्डू के समान
जो खा जाये वो भी परेशान
जो न खाए वो भी परेशान
प्यारे ये जिन्दगी का मजा है
शादी एक हादसा है ,…………

शादी ने कितनो का घर बसाया
तो कितनो का कर दिया सफाया
रामायण में राम जी ने सीता जी संग घर बसाया
सीता जी के कारन रावन के घर मातम छाया
महाभारत में द्रोपदी के कारन कितनो का संहार हुआ
शादी कर हर कोई फसा है ,
शादी एक हादसा है ,………………….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply